बड़ी खबर-उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन रिक्त पदों की परीक्षा तिथि की घोषित, ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-64/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 के क्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित कनिष्ठ सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर/स्वागती/मेट/आवास निरीक्षक/कार्यपर्यवेक्षक / कम्प्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता के रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

आयोग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25 दिनांक 17 सिंतबर, 2024 के अनुसार उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को प्रस्तावित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को ही एकल पाली में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक निर्धारित की जाती है। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई
Ad_RCHMCT