बड़ी खबर- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर निकाली सीधी भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

चयन हेतु विज्ञापन

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के अन्तर्गत उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, उच्च शिक्षा निदेशालय के अन्तर्गत सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व कैटलॉगर तथा उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत सूचीकार के रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु विज्ञापन।

विज्ञापन

02. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के अन्तर्गत उप पुस्तकालयाध्यक्ष के 01 रिक्त पद, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक के 01 रिक्त पद, उच्च शिक्षा निदेशालय के अन्तर्गत सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 03 रिक्त पदों व कैटलॉगर के 01 रिक्त पद तथा उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत सूचीकार के 01 रिक्त पद अर्थात कुल 07 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 04 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

03. अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की
Ad_RCHMCT