बड़ी खबर-(उत्तराखंड) कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ₹8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal dehradun

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती कार्यक्रम में करेंगे भागीदारी

₹8260 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती पर एफआरआई देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, तथा हल्द्वानी स्टेडियम (नैनीताल) में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं — सोंग बांध पेयजल परियोजना (देहरादून) और जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना (नैनीताल) का शिलान्यास करेंगे। सोंग बांध परियोजना देहरादून को प्रतिदिन 150 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराएगी, जबकि जमरानी परियोजना सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन में सहायक होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इसके अतिरिक्त जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र, तथा विद्युत सबस्टेशन परियोजनाएं शामिल हैं।

Ad_RCHMCT