मौसम का बड़ा पलटवार: उत्तराखंड में बर्फबारी-बारिश का नया दौर शुरू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मंगलवार से प्रदेश के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने दोपहर तक ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून समेत तराई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून में दोपहर बाद बिजली चमकने के साथ थंडरस्टॉर्म गतिविधि दर्ज की गई, वहीं हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सी.एस. तोमर ने बताया कि मौसम विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों के कुछ इलाकों में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के बाद मौसम सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। यह मौसम गतिविधि 28 जनवरी दोपहर तक शांत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

इस बीच रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है, जबकि चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों, गंगोत्री धाम और गौमुख ट्रेक क्षेत्र में भी बर्फबारी शुरू हो चुकी है। निचले क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे एक और दो फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, हालांकि इसकी तीव्रता कम रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT