भाजपा किसी को भी लाभ या हानि के लिए पद नहीं देती, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है-पूर्व सीएम रावत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ रावत पहुचे।इस दौरान उन्होने ने कहा की भाजपा किसी को भी लाभ या हानि के लिए पद नहीं देती, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। जिसके चलते ही एनडीए द्वारा एक पिछड़े राज्य से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म


केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। अग्निपथ योजना से सेना में आने वाले को राज्यों की नौकरियों में विशेष छूट दी जाएगी। लेकिन कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस: गांधी पार्क में सीएम धामी ने अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि; परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹2 करोड़ करने की घोषणा

जिसके चलते देश में कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है। सरकार ने अग्निविरो के लिए आयु सीमा भी 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है, सरकार को यह भरोसा है कि सभी युवा इस योजना का लाभ लेंगे। क्योंकि उनके अंदर राष्ट्रीय सेवा का भाव है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

Ad_RCHMCT