राज्य की इन 23 हारी हुई सीटो पर भाजपा इस दिन करेगी समीक्षा

ख़बर शेयर करें -

भाजपा संगठन प्रदेश में 23 ऐसी विधान सभा सीट जहां पर पार्टी को अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं मिली है उनकी 29 मार्च से समीक्षा करेगी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिन विधानसभाओं अपेक्षा अनुरूप नहीं मिले हैं,उन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र में जाकर 1 अप्रेल से पूर्व बैठकें कर रिपोर्ट मुख्यालय को देने के लिए कहा गया है।विधानसभा मे जाने वाले पदाधिकारियों को तीन प्रकार की बैठकें कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों मे समीक्षा बैठकें 29मार्च से होगी। बैठकें सामूहिक बैठक, टोली बैठक तथा चर्चा बैठक में कार्यकर्ताओ के साथ वार्तालाप किया जाएगा।आगामी एक अप्रैल को समीक्षा बैठक की रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हेतु जाने वाले पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

Ad_RCHMCT