भाजपा जल्द भीतर घातियो के ऊपर कसेगी नाकेल, इन दो दिग्गजों के नाम शामिल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता हासिल की है। लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2022 में 10 सीट कम रहा। इस पर पार्टी ने 23 सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा कराई है और यह समीक्षा रिपोर्ट अनुशासन समिति को परीक्षण के लिए सौंपी भी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


वहीं इस बीच दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी पराजित प्रत्याशियों के साथ बैठक कर हार के कारणों समीक्षा की है। बैठक में 23 में से 19 पराजित प्रत्याशी उपस्थित थे और सभी ने अपनी-अपनी बात राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के समक्ष रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी रहे कुछ नेताओं ने कहा कि यदि भितरघात नहीं होता तो पार्टी 60 पार के लक्ष्य को हासिल कर सकती थी। उन्होंने इशारों ही इशारों में हार के लिए जिम्मेदार कुछ नेताओं के नाम भी लिए। इनमें प्रांत स्तर के दो नेताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा हार के अन्य कारणों को भी उन्होंने इंगित किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


पराजित प्रत्याशियों की बात सुनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने सभी से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के कार्यों में जुट जाएं। साथ ही केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। चुनाव में हार के जो-जो भी कारण रहे, उनके समाधान को कड़े कदम भी उठाए जाएंगे।

Ad_RCHMCT