दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में फायरिंग होने पर एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहरादून की लेन 14 गढ़वाली कॉलोनी डोभाल चौक पर रविवार देर रात खूनी संघर्ष हुआ।

दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने बदमाश बुलाकर फायरिंग करवा दी। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर घायल हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी के पास गोली लगने से मरे रवि बडोला ने अपनी कर गिरवी रखी थी। इस पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।  रविवार रात करीब 11:30 बजे बडोला अपने दो साथियों के साथ आरोपी के आवास के पास आया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गोलियां चलीं। देर रात हुए घटनाक्रम में रात को लेकर सुबह सवेरे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी घर में तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज आरोपी है और सुभाष क्षेत्री घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT