नदी पार करने के दौरान बह गई महिला, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत बनबसा में हादसा हो गया। यहां नदी को पार करते वक्त एक महिला बह गई। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए महिला का शव ने बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस के मुताबिक कल रात्रि एक महिला शांति देवी, उम्र 52 वर्ष, निवासी गांव थेलागौथ, बनबसा, चम्पावत निवासी बनबसा क्षेत्र में नदी पार करते समय अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई। एसडीएम टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गईं, जिस पर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

देर रात्रि तक एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गयो परन्तु अंधेरा अधिक होने व जलबहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया। शनिवार, 6 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Ad_RCHMCT