उत्तराखंड मौसम अलर्ट-दो दिन भारी बारिश के आसार,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम वीडियो बुलेटिन जारी कर दी मौसम अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने शनिवार को वीडियो बुलेटिन जारी करते हुए सात जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है। 

उन्होंने कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही कुमाऊं से लगे गढ़वाल के जिलों में भी भारी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम निदेशक ने बताया कि इन दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश पूरे प्रदेश में होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

जबकि सात जुलाई को भी कई जिलों में भारी बारिश होगी। उन्होंने सात जुलाई को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे से जाने से बचें और वाहन संचालन में भी सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया
Ad_RCHMCT