गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहे युवक-युवती, तलाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में नदियों में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व एक युवती के बहने की खबर है। उनकी तलाश में  एसडीआरएफ और जल पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है। इससे दोनों के साथियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दाैरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक और युवती पुलिस अधिकरियों के अनुसार, नेहा पुत्री(29) शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली को ₹155 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास; सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ होगा सड़कों और पुलों का ढांचा

 सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।  वहीं, एक लड़की साक्षी कुमारी(29)पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा पानी के बहाव में आने से बेहोश हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।  

Ad_RCHMCT