BREAKING-इस कारण रामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध गर्जिया गिरिजा देवी मन्दिर के कपाट अग्रिम आदेशों तक दर्शनार्थियों के लिए बन्द।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विश्व प्रसिद्ध माँ गर्जिया गिरिजा देवी मन्दिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए अग्रिम आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर लिया फैसला।

श्री गिरिजा देवी मन्दिर में दिनांक 18-19 अक्टूबर को हुई भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग का पुल, मन्दिर के टिले को हुए नुकसान व शिव गुफा मन्दिर के आगे बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

जहां पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन हेतु खतरा बना हुआ है। इस कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बुधवार से अग्रिम आदेशों तक दर्शनार्थ हेतु बंद किया जाता है।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व हुई भयंकर बारिश से कोसी नदी में भयंकर पानी आ गया था।अब पानी तो कम हो गया है लेकर बाढ़ के पानी के कम होने के बाद के बाद गिरिजा देवी मंदिर का पुल भी हुआ क्षतिग्रस्त, शिवगुफ़ा भी हुई क्षतिग्रस्त। इसलिए यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए गिरिजा देवी मंदिर समिति ने अग्रिम आदेशों तक गिरिजा मंदिर के कपाट बंद कर दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

मन्दिर समिति ने उपजिलाधिकारी रामनगर को भी श्री गिरिजा देवी मन्दिर में लोक निर्माण विभाग का पुल आपदा में क्षतिग्रस्त होने के सम्बन्ध में पत्र लिखकर मन्दिर को यात्रियों के लिए बन्द करने की धोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज
Ad_RCHMCT