BREAKING-हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के पास गंगा नदी में डूबे 02 लड़के,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम के पास 02 लड़के गंगा नदी में डूबे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।।

मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में दो लड़के गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के 01) नैतिक 16 वर्ष और 02) हर्ष 13 वर्ष अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

उक्त लड़को द्वारा सखी घाट पर बनी रेलिंग को पार कर गंगा नदी में नहाने का प्रयास किया गया। परंतु अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण दोनों लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गहन सर्चिंग की गई व SDRF डीप डाइविंग टीम के गोताखोर द्वारा भी गहराई में जाकर सर्चिंग की गई। परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया।

Ad_RCHMCT