BREAKING-कुछ दिन पूर्व बैराज मे डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-5 दिन पूर्व बैराज मे डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ऋषिकेश – पशुलोक बैराज में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

दिनांक 20 अप्रैल 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायण घाट ऋषिकेश में एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

जिस पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 05 दिनों से उक्त युवक की सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था परंतु गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

आज दिनांक 25 अप्रैल 2022 को थाना एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली की पशुलोक बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

SDRF के जवान लक्ष्मण सिंह द्वारा रोप की सहायता से नीचे उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को रोप से बांधा जिसके बाद रेस्क्यू टीम के बाकी जवानों द्वारा शव को ऊपर खींच लिया गया तत्पश्चात शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मृतक अमन अली पुत्र दिरशाद अली, निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश, का शव पशुलोक बैराज के चैनल गेट में फंसा हुआ था, जिसकी पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।

Ad_RCHMCT