BREAKING-10 वर्षो से फरार,10 हजार रुपये का ईनामी को एसओजी उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-10 वर्षो से फरार, 10 हजार रुपये का ईनामी एसओजी उधमसिंहनगर की गिरफ्त में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर के द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान अपराध पर नियंत्रण हेतु प्राथमिकता के आधार पर जनपद के समस्त थाना पुलिस

एवं एसओजी टीम को ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन परवेज अली व क्षेत्राधिकारी पन्तनगर अमित कुमार के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु

एक टीम का गठन किया गया उक्त टीम द्वारा दिनांक 02-04-2022को थाना पन्तनगर के FIR NO- 147/2012 व 148/2012 धारा 420/467/468/471 भादवि में वर्ष 2012 (लगभग 10 वर्षो से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के ईनामी अपराधी अनिल कुमार उर्फ गुड्डू को सर्विलांश के आधार पर कस्बा दलपतपुर के टाटा एजेन्सी के बाहर मुरादाबाद रोड लक्ष्मीपुर कट्टई उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से निकलेगा उत्तराखंड के विकास का रास्ता: हिमालय दिवस पर 'हिमालय विभूति सम्मान' की घोषणा, हिमालय परिषद् को ₹1 करोड़

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार वर्तमान समय में दलपतपुर थाना मुढापाण्डे मुरादाबाद क्षेत्र में अपने पुत्र लोकेन्द्र के साथ अपना नाम बदलकर रिटायर दरोगा गुड्डू नाम से रह रहा था।

वर्ष 2012 में अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ गुड्डू के बेटे लोकेन्द्र, कपिल, जितेन्द्र द्वारा अपने चौथे साथी दीपक विष्ट के साथ मिलकर होलीचौक आवास विकास थाना ट्राजिट कैम्प क्षेत्र में दो लोगों को चाकू मारकर बूरी तरह घायल कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम: नवप्रवेशित छात्रों को मिली कॉलेज व्यवस्था व NEP की जानकारी

जिसमें से एक घायल गौरव अरोङा की मृत्यु हो गयी थी जबकि दूसरे गम्भीर रुप से घायल मनोज पन्त को 186 टांके आये थे, उक्त घटना में चारों अभियुक्त जेल गये थे अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ गुड्डू उपरोक्त द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगणों में से

अपने बेटे कपिल व जितेन्द्र को नाबालिक घोषित किया गया था कागजात के परीक्षण के बाद कागजों के फर्जी पाये जाने पर मानन्यायालय किशोर न्याय बोर्ड द्वारा वर्ष 2012 में अनिल कुमार उर्फ गुड्डू के विरुद्ध थाना पन्तनगर में

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

FIR NO 147/2012 व 148/2012 उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कराये गये थे तब से ही अनिल कुमार उपरोक्त फरार चल रहा था और थाना मुढापाण्डे के दलपतपुर क्षेत्र में नाम बदलकर गुड्डू नाम के रिटायर दरोगा के नाम से रह रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र कुशलपाल सिंह उर्फ खुशालपाल सिंह निवासी चकेरी थाना ढोलना जिला कासगंज उ०प्र० हाल किरायेदार दलपतपुर थाना मूढांपाण्डे जिला मुरादाबाद उ0प्र0।

Ad_RCHMCT