नैनीताल-यहाँ एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच मे जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-यहाँ एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच मे जुटी पुलिस।।

नैनीताल के सरिताताल के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मृतक की जेब में मिले उसके आधार कार्ड से आईवीआरआई मुक्तेश्वर में कार्यरत क्लर्क जीवन चंद्र आर्य (46) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन को बताया वजह

शनिवार को पुलिस के मुताबिक सरिताताल क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा होेने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल प्रीतम सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

तो वहां सड़क किनारे एक आल्टो कार संख्या यूके 04 जी 7803 खड़ी थी और उसी के समीप एक व्यक्ति का पड़ा था। पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय सेना के अदम्य पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय: सीएम आवास में सैनिक सम्मान समारोह; 75 बलिदानियों को सीएम धामी ने किया नमन

कोतवाल ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त नथुआखान मुक्तेश्वर निवासी जीवन चंद्र आर्य (46) के रूप में हुई है। बताया कि जीवन चंद्र आईवीआरआई मुक्तेश्वर में क्लर्क के पद पर तैनात थे और शनिवार सुबह ही वह घर से अपने बेटे को नवोदय विद्यालय कोटाबाग छोड़ने के लिए निकले थे। बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी! बेतालघाट में अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT