हल़्द्वानी-(BREAKING) एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा स्पा सेंटर में ताबड़तोड़ कार्रवाई।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा स्पा सेंटर में ताबड़तोड़ कार्रवाई।।

गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी एप्स के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी व टीम द्वारा नैनीताल रोड स्थित क्लाउड नाइन स्पा सेंटर में औचक निरीक्षण किया गया।

दौरान निरीक्षण यह पाया गया की स्पा सेंटर द्वारा एंट्री रजिस्टर मैं मैं एंट्रियां पूर्ण नाम पते के साथ अंकित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

एवं स्पा सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारियों व मैनेजर का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया है एवं स्पा करने वाली महिलाओं द्वारा थेरेपी कोर्स भी नहीं किया गया है।

अभिलेखों का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया गया है। स्पा सेंटर में पाई गई अनियमितताओं के क्रम में स्पा सेंटर का पुलिस एक्ट में चालान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

एवं नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर प्लान बी मैं भी औचक निरीक्षण किया गया,वहीं निरीक्षण के दौरान यह पाया गया की स्पा सेंटर द्वारा दस्तावेजों का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया गया है।

एवं स्पा सेंटर में मौजूद मिली महिलाओं कर्मचारियों द्वारा थेरेपी कोर्स नहीं किया गया है एवं नाही कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन किया गया है जिस पर इसका सेंटर मालिक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

पुलिस टीम मे म0उ0नि0 लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल, उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव,महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला
,कांस्टेबल किशन सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT