BREAKING-चुनावी माहौल को बिगाड़ने वाले शराब तस्करों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर,21 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनाताल द्वारा आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

आदेशानुसार हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी व श्री भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा हाईडिल गेट तिराहा से दमुवाढूँगा काठगोदाम के पास रात्रि वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त कमल मौर्य पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद निवासी आदर्शनगर, दमुवाढूँगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल उम्र 32 वर्ष को अवैध शराब को टैम्पू संख्या-UK04 TB-1772 से परिवहन करते हुए कब्जे से 21पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या -16/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामद माल:-
1-07 पेटी में 84 बोतल अंग्रेजी शराब UK NO1XXX Rum,
2-03 पेटी में 144 पव्वे naughtyBOYS HHISKY अंग्रेजी शराब ,
3- 10 पेटी में 480 पव्वे देशी शराब गुलाब मार्का
4- 01 गत्ते पेटी से 48 पव्वे Bermunda xxx Rum
कुल 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस टीम

1- उ0नि0 अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम
2- कानि0 योगेश कुमार
3-कानि0 रवि कुमार
4- कानि0 विजेन्द्र सिंह

Ad_RCHMCT