BREAKING-पौड़ी-श्रीनगर, नदी में समाई कार,चालक की मौत,एसडीआरएफ ने शव को किया रिकवर,देखिए वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पौड़ी-श्रीनगर, नदी में समाई कार,चालक की मौत,एसडीआरएफ ने शव को किया रिकवर,देखिए वीडियो।।

बुधवार को थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया है कि धारी देवी से पहले हनुमान मंदिर के पास नदी में एक कार गिरी है व एक शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी दीपक मेहता के नेतृत्व में टीम मय आवश्यक उपकरणों के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कार में एक ही व्यक्ति सवार था ,जो टैक्सी चालक था। जिसके शव को बरामद कर टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।मृतक की पहचान नाम रविंद्र सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी फरासू श्रीनगर के तौर पर हुई है।

Ad_RCHMCT