BREAKING-(दुखद) सड़क हादसे मे युवक की मौत,दो गंभीर घायल।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के बैलपड़ाव क्षेत्र में तेज गति से आते हुए टैंकर ने बाइक में सवार तीन लोगो को रौदा, जिसमें एक युवक की मौके पर हुई मौत, जबकि एक महिला व अधेड़ को सुशीला तिवारी किया गया रेफर।

बता दें कि आज सुबह बैलपड़ाव पेट्रोल पंप के पास एक तेज गति से आते हुए टैंकर व बाइक में सवार तीन लोगों की भिड़त हो गयी। जिसमें तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिन्हें 108 की मदद से रामनगर लाया गया जिसमें से एक युवक जिसका नाम विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी बाइक से हल्द्वानी से रामनगर की तरफ आ रहा था, जिसको तेज गति से आते हुए टैंकर ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जिसमें 3 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां विजय कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मालधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही एक महिला व वृद्ध पुरुष जो बाइक में सवार थे, उनकी हालत गंभीर होने पर उनको सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वही मामले की जानकारी देते हुए बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज बृजलाल ने बताया ने कि टैंकर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं सूचना पर युवक के परिवार में कोहराम मचा गया है।

Ad_RCHMCT