ब्रेकिंग-यहाँ एएचटीयू टीम द्वारा होटल व स्पा सेंटरों में की गई चेकिंग,अनियमितता पाए जाने पर वसूला गया अर्थदंड।।

ख़बर शेयर करें -

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा टीम के साथ आज रविवार को अनैतिक व्यापार,बाल श्रम, की रोकथाम हेतु बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत होटल व स्पा सैंटरो की चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

चेकिंग के दौरान होटल संचालकों व मालिकों को अवगत कराया गया, कि होटल में रुकने वाले कस्टमर को होटल में रूम देने से पहले प्रत्येक कस्टमर की आईडी का पूर्ण विवरण रिसेप्शन एंट्री रजिस्टर में अंकित करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को बड़ी सौगात: 18 जुलाई से शुरू होगी रामनगर-देहरादून सीधी रेल सेवा, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार

प्रत्येक कस्टमर की आईडी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें। होटल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, होटल में काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

चेकिंग के दौरान कार्बेट इन होटल बाजपुर में अनियमितता पाए जाने पर मौके पर ही पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ₹5000 का अर्थदंड वसूला गया।

Ad_RCHMCT