BREAKING-यहाँ पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार।।

बुधवार को वादिनी रेखा पुत्री ओमप्रकाश निवासी ग्राम सकैनिया थाना गदरपुर जनपद उधमसिहनगर की तहरीर सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मु० FIR NO- 304/2022 U/S 323/307/504/506 IPC बनाम गुड्डू पंजीकृत हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

जिसकी विवेचना उ0नि०प्रदीप कोहली के सुपुर्द की गई। मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त गुड्डू पुत्र नरेश निवासी रामजीवनपुर सु०पट्टी की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के मसकन पर दबिश दी गई।

घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था जिसे गुरुवार को मुखविर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त को मानकी घाट से गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

तथा अभियुक्त की निशाहदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद पाटल लोहा व एक अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

गिरफ्तार अभियुक्त

गुड्डू पुत्र नरेश निवासी रामजीवनपुर सु०पट्टी, थाना बाजपुर जिला उधमसिहनगर उम्र 24 वर्ष

बरामद माल

एक अदद पाटल लोहा व एक अदद चाकू (घटना में प्रयुक्त)

पुलिस टीम- कोतवाली बाजपुर, जनपद उधमसिंहनगर

Ad_RCHMCT