ब्रेकिंग-महाराज ने किया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021 का समापन।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पवेलियन ग्राउंड मैं चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप-2021 का समापन किया।

उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा पवेलियन ग्राउंड में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप-2021 का रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि समापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक समेत 21 हुड़दंगी गिरफ्तार

उत्तराखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा 26 नवम्बर से प्रारम्भ तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप-2021 के अंतिम दिन रविवार को समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे प्रदेश के सभी जनपदों से आए वॉलीबॉल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी खिलाड़ियों और आयोजनकर्ताओं को इसके लिए बधाई देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेल बेहद आवश्यक है। वॉलीबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी पूरी सक्रियता के साथ खेलता है। निश्चित रूप से इस तरह के खेलों के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार, सचिव हेम पुजारी, अजय उनियाल, आदित्य चौहान, मनोज भंडारी, सत्येंद्र पंवार, जेएस रमोला, कर्नल देवी प्रसाद उनियाल, विजय गोयल, संजीव डोभाल सहित अनेक वॉलीबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

निशीथ सकलानी
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Ad_RCHMCT