ब्रेकिंग-नाबालिग चला रहा था वाहन,पुलिस ने अभिभावक की करी चालानी कार्यवाही,वाहन किया सीज।।

ख़बर शेयर करें -

इंटरसेप्टर ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर अभिभावक के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही, वाहन सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से/नाबालिग द्वारा वाहन चलाने / रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

शनिवार को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 उमेश चंद ,का0 ललित बिष्ट द्वारा करबला के पास मोटरसाइकिल पल्सर 220 वाहन संख्या UK01A7896 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि एक नाबालिग वाहन चालक चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

,नाबालिग चालक की उम्र 15 वर्ष (आधार कार्ड के अनुसार) होना पाया गया।

मौके पर नाबालिग वाहन चालक के पिता कृष्ण कुमार पुत्र स्व0 शिवचरण निवासी राजपुरा अल्मोड़ा को बुला कर नाबालिक को उनके सुपुर्द किया गया तथा नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 25000/रु का चालान कर वाहन को सीज किया गया तथा अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे।

Ad_RCHMCT