BREAKING-पिस्टल से फायर कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को महज एक घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ पुलिस को मिली बडी सफलता, पिस्टल से फायर कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को महज एक घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

दून पुलिस को मिली बडी सफलता, टर्नर रोड क्लेमेन्टाउन में पिस्टल से फायर कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को महज एक घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

आज शनिवार कों पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड क्लेमेंटाउन में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला के घर पर पिस्टल से फायर कर लूट की घटना की गई है।

उक्त सूचना पर कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध अभियुक्त के हुलिए से सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

जिसके अनुपालन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आने जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति /वाहनों की तलाशी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप कोतवाली पटेलनगर पुलिस को आईएसबीटी के पास खडी एक खाली वोल्वो बस के अंदर से घटना से संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में लूटी गई ज्वैलरी व पूर्व में एक घर से चोरी की गई पिस्टल बरामद की।

बरामद माल का विवरण-

1- एक पिस्टल लाइसेंसी
2- तीन जिंदा कारतूस
3 -दो सोने के कडे
4- एक सोने की चेन
5- दो सोने की कान की बाली

Ad_RCHMCT