BREAKING-वत्सल सुदीप मासीवाल फांउडेशन की सचिव श्वेता मासीवाल ने रामनगर 61 विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की करी घोषणा,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

प्रदेश मे विधानसभा चुनाव का विगुल बज गया है तो वहीं रामनगर विधानसभा सीट पर सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाली और वत्सल सुदीप मासीवाल फांउडेशन की सचिव श्वेता मासीवाल ने रामनगर 61 विधानसभा से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है।

श्वेता मासीवाल ने अब जनता आएगी का नारा देते हुए दलगत राजनीति से किनारा करते हुए निर्दलीय मुकाबला करने का मन बनाया है, दरअसल श्वेता मासीवाल बीते 12 सालों से पूरे उत्तराखंड के अंदर सामाजिक गतिविधियों को चलाने के लिए एक चिर परिचित नाम है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्क्राइव जरूर करें।

कोविड काल में मुंबई में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को सुरक्षित उत्तराखंड पहुंचाना हो,या कुमाऊँ भर में एम्स के मेडिकल कैंप लगवाना हो, श्वेता मासीवाल ने सामाजिक सहभागिता पूरी जिम्मेदारी से निभाई है, विधानसभा के पुराने राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली और साफ सरल और स्वच्छ छवि की श्वेता मासीवाल के निर्दलीय मैदान में उतरने से अब रामनगर का रण किस ओर बैठेगा यह अभी भविष्य के गर्भ में है, फिलहाल श्वेता मासीवाल के चुनावी समर में उतरने के ऐलान से सर्द मौसम में भी राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

प्रदेश में नशे के ख़िलाफ़ साहसिक याचिका डालने से लेकर कई प्रकार के ज्वलंत मुद्दो को श्वेता ने प्रमुखता से उठाया है और उन्हें रामनगर के मौजूदा नेतृत्व से निराशा हाथ लगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

श्वेता को शहर के कई सामाजिक संघटनो का सहयोग मिल रहा है और उनके आने से युवा और महिलाओं में ख़ासा उत्साह है।

Ad_RCHMCT