ब्रेकिंग:-कुछ दिन पूर्व झील में लापता हुए दूसरे किशोर का शव भी SDRF ने किया बरामद।

ख़बर शेयर करें -

टिहरी झील में लापता दूसरे किशोर का शव भी SDRF ने किया बरामद।

दिनाँक 19 सितम्बर 2022 को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील कोटि कॉलोनी के पास 02 किशोर लापता हो गए है, जिनकी टिहरी झील में डूबने की संभावना है। उक्त सूचना पर SDRF की फ्लड टीम द्वारा बोट के माध्यम से लगातार झील में सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

दिनाँक 21 सितम्बर 2022 को झील में सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा 30 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग करते हुए एक किशोर आशीष कंडवाल पुत्र राम सिंह, उम्र- 15 वर्ष, निवासी – मकान नम्बर 35/5 ई ब्लॉक, नई टिहरी, कोतवाली नई टिहरी का शव ढूंढ लिया गया था जबकि दूसरे की सर्चिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

आज शनिवार को आरक्षी शैलेन्द्र चमोली के हमराह SDRF टीम द्वारा पुनः टिहरी झील में गहन सर्चिंग के दौरान लापता दूसरे किशोर रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार, उम्र- 18 वर्ष, निवासी नई टिहरी का शव भी बरामद कर लिया गया जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

Ad_RCHMCT