BREAKING-रामनगर में भी बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ आज 36 पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर- रामनगर में भी दिन प्रतिदिन कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है।शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।वहीं प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों शहर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। बताया कि शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को क्वारन्टीन करने की कार्यवाही की साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की सैम्पलिंग करनी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

शुक्रवार को 36 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जिसमें खत्याड़ी, शांतिकुंज गली,चोरपानी,भवानीगंज ,शिवलालपुर ,पैंठपड़ाव और कुछ रिजार्ट के क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को क्वारन्टीन करने की कार्यवाही की है।वहीं प्रसाशन भी लोगों से कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कह रहा है।

Ad_RCHMCT