BREAKING-विदेश में नौकरी लगाने व बीजा बनाने के नाम पर लाखो की ठगी व धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-विदेश में नौकरी लगाने व बीजा बनाने के नाम पर लाखो की ठगी व धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति नानकमत्ता पुलिस की गिरफ्त में।।

शुक्रवार को वादी मुकदमा रंजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी रसोईयापुर था सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर न०- 150/2022 धारा 420/406 भादवि

बनाम 1 सुखबीर सिंह बेदी पुत्र महेंद्र सिंह बेदी निवासी पुरा मंडी बेदी मोहल्ला किच्छा उधम सिंह नगर तथा 2- राकेश ओझा पुत्र सीताराम ओझा निवासी 901 टावर न.। पारसनाथ पनोरमा ग्रेटर नोएडा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा: नैनीताल जनपद में 57 और रामनगर में बने 8 केंद्र, प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहुंचने की अपील की

अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वादिनी रंजीत कौर उपरोक्त के बीजा बनाने व 02 साल का वर्कपरमिट बनाकर कनाडा भेजने के नाम पर अलग-अलग तिथियो पर कुल 28,75,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गयी।

जिसमे से अभियुक्त राकेश ओझा उपरोक्त द्वारा 16,75000/- रुपये अपना बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया बाकि 12,0000 लाख रुपया उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण द्वारा नगद लिए गये।

यह भी पढ़ें 👉  संवादी कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'प्रथम गांवों' के रूप में विकसित हो रहे हैं सीमांत क्षेत्र: मुख्यमंत्री धामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में व थानाध्यक्ष थाना नानकमत्ता के नेतृत्व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश औझा उपरोक्त को चीकाघाट पुल से रसोईयापुर के पास को गिरफ्तार कर लिया। जिससे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान

गिरफ्तार अभियुक्त
1- राकेश ओझा पुत्र सीताराम ओझा निवासी 901 टावर न.1 पारसनाथ पनोरमा ग्रेटर नोएडा

बरामदा माल
1- 01 अदद मोबाईल

आपराधिक इतिहास

पंजीकृत अभियोगों के अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Ad_RCHMCT