ब्रेकिंग-घर पर ही स्मैक बनाकर ऊंचे दामों में स्मैक बेचने वालों को SOG और पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक के साथ 2 को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

60 लाख कीमत की स्मैक के साथ यू0पी0 के 02 स्मैक तस्करों को SOG Nainital व कोतवाली लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया गया दोनों ही अभियुक्त घर पर ही स्मैक बनाकर हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में  बेचकर मुनाफा कमाते है।

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाए जाने हेतु सार्थक प्रयासरत अभियानों के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियो/एसओजी नैनीताल को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अभियान के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर नशे की तस्करी

एवं बिक्री करने वालो की धड-पकड़ कर नशे की तस्करी पर प्रभावी अकुंश लगाने के साथ-साथ तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
नशे के विरूद्ध अभियान में हरबन्स सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 नैनीताल एवं उ0नि0 गुरविन्दर कौर, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर अतिक्रमण हटाने, भू-कानून उल्लंघन और मानसून तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मय कर्म0गण की संयुक्त टीम के द्वारा सोमवार को पुराना सुभाषनगर बैरियर से 20 मीटर नगला की ओर जाने वाले रास्ते के पास लालकुआँ से चैकिंग के दौरान वाहन संख्या DL-5SB-9702 स्कूटी को रोककर चैक किया गया तो स्कूटी में सवार दोनों व्यक्तियों से भारी मात्रा में स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण ने अपना नाम साजिद पुत्र लईक अहमद निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला गड़ी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उम्र 34 वर्ष तथा दिलशाद पुत्र स्व0 अब्दुल सलाम निवासी कस्बा शीशगढ़ मौहल्ला गड़ी थाना-शीशगढ़ जिला बरेली उम्र-20 वर्ष बताया।

दोनों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में साजिद के कब्जे से  327 ग्राम स्मैक व दिलशाद के कब्जे से  280 ग्राम स्मैक कुल 607 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला बकरीद का अवकाश: अब 27 नहीं, 28 मई को होगी छुट्टी

इतनी अधिक मात्रा में स्मैक बरामद होने के सम्बन्ध मे अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगणो ने बताया कि हम उक्त स्मैक स्वयं बनाते है बिक्री करने हल्द्वानी लालकुआं नैनीताल के आस पास क्षेत्र मे अधिक कीमत में बेचकर पैसे कमा लेते है स्मैक को बेचकर होने वाला मुनाफे को हम दोनो आपस मे बांट लेते हैं।

दोनों अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में एफआईआर नं0 210/22 धारा 8/21/ 60 NDPS Act  पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त/बरामद माल:-
1-साजिद पुत्र लईक अहमद निवासी कस्बा शीशगढ़ मोहल्ला गड़ी थाना शीशगढ़ जिला बरेली उम्र 34 वर्ष
बरामद मालः- 327 ग्राम स्मैक

2- दिलशाद पुत्र स्व0 अब्दुल सलाम निवासी कस्बा शीशगढ़ मौहल्ला गड़ी थाना- शीशगढ़ जिला बरेली उम्र- 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में जाईका परियोजना की बैठक में प्रदेश के लिए समग्र बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बरामद मालः- 280 ग्राम स्मैक बरामद होना मय वाहन संख्या DL-5SB-9702 स्कूटी

नीलेश आनंद भरणे डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल द्वारा टीम को 30,000/-रु0 , पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को  20,000/- रु0 नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

एसओजी टीम
1-श्री नन्दन सिंह रावत प्रभारी SOG nainital
2- कांस्टेबल अशोक रावत SOG nainital 
3- कांस्टेबल त्रिलोक चन्द SOG nainital
4- कान्स्टेबल भानु प्रताप SOG nainital
5- कास्टेबल दिनेश नगरकोटी SOG nainital
6- कान्स्टेबल कुन्दन सिंह कठायतSOG nainital 
7- कान्स्टेबल अनिल गिरीSOG nainital

पुलिस टीम कोतवाली लालकुऑ
1- उ0नि0 गुरविन्दर कौर,
2- कानि0 कमल बिष्ट
3- कानि0 राजेश कुमार
4-कानि0 सुखपाल सिंह
5- कानि0 मुमताज आलम

Ad_RCHMCT