BREAKING-यहाँ गंगा नदी में दिखाई दिया अज्ञात शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ गंगा नदी में दिखाई दिया अज्ञात शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

जनपद टिहरी – ब्यासी, गंगा नदी में दिखाई दिया एक शव, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

आज दिनांक 23 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी ब्यासी से सूचना मिली कि ब्यासी के नीचे गंगा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सौकार सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम प्रभारी उप निरीक्षक सौकर सिंह द्वारा बताया गया कि शव एक पुरुष का है जो कि 03 से 04 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए आस पास के थानों से संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

एस डी आर एफ टीम में एस आई सौकार सिंह,हिमांषु नेगी
आशीष रावत,शिव शंकर,अजीत रावत,सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT