रामनगर- घर में सोए भाई-बहन को सांप ने डंसा, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रामनगर से दुःखद घटना सामने आई है। यहां पार्वती कुंज पीरूमदारा में सर्पदंश से एक ही परिवार के दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जानकारी के अनुसार पन्ना (मध्यप्रदेश) का राहुल परिवार के साथ 12 दिन पहले ही पीरूमदारा आया था और यहां मजदूरी कर रहा है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वह, उसकी पत्नी और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था। सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर डस रखा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

परिजन सांप को डिब्बे में पकड़कर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Ad_RCHMCT