कैबिनेट मंत्री का वाहन हुआ हादसे का शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून में योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन टकरा गये और जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी चोटिल नहीं हुए। यह घटना देहरादून में राजपुर रोड पर हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

 कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से यह दुर्घटना हुई और वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक के चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

हालांकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया, सभी प्रकार की जाँच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जाँच के बाद घर भेज दिया है।

Ad_RCHMCT