उत्तराखंड पुलिस में गलत अभिलेख के सहारे बने कॉन्स्टेबल पर हुआ मुकदमा दर्ज।।

ख़बर शेयर करें -

सरकारी नॉकरी को पाने का हर कोई सपना देखता है और कुछ लोग कड़ी मेहनत से तो ये मुक़ाम हासिल कर लेते है लेकिन जो नही कर पाते वो नए नए तरीके ढूंढते है सरकारी नॉकरी पाने के लेकिन शॉर्टकट के चलते कई बार फँस भी जाते है एक ऐसा ही मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है यहां कालाढूंगी थाने में तैनात एक कांस्टेबल के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल द्वारा भर्ती के दौरान गलत शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस महकमे में भर्ती होकर विभाग को झांसा देकर नौकरी हासिल की है। इस मामले में पंतनगर थाने में कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर खटीमा ग्राम बंडिया, निवासी चंद्रप्रकाश ने देहरादून सतर्कता मुख्यालय को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि जनपद नैनीताल के कालाढूंगी में तैनात एक कॉन्स्टेबल ग्राम विरेंद्रनगर गोठा, थाना सितारगंज का निवासी है जो गलत अभिलेख लगाकर नौकरी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'


शिकायतकर्ता ने कहा है कि नौकरी करने वाला कॉन्स्टेबल 1990 में राजकीय इंटर कालेज सितारगंज से हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा था जहां वह अनुत्तीर्ण हो गया था।

जिसके बाद वह फर्जी दस्तावेज तैयार करके या फिर किसी अन्य के शैक्षिक अभिलेख के सहारे उत्तराखंड बनने से पहले ही पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती होकर नौकरी कर विभाग को झांसा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

उन्होंने कांस्टेबल के सभी अभिलेखों की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।पुलिस सतर्कता मुख्यालय के आदेश पर हुई जांच के बाद पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT