मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा मेला, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, बिजली-पानी और मोबाइल शौचालयों के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का वार: अवैध 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ दो अपराधी दबोचे गए

अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा की देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news रामनगर रिसॉर्ट में बड़ा सेक्स रैकेट ध्वस्त: SSP मंजुनाथ टीसी के एक्शन से मचा हड़कंप, 52 गिरफ्तार और 10 युवतियां रेस्क्यू

इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल (से.नि) भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT