दून मेडिकल कालेज के ओटी व इमरजेंसी भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के ओटी और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया।

साथ ही सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओटी, आईसीयू और इमरजेंसी बिल्डिंग के बन जाने से राजधानी देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले मरीजों सहित चिकित्सकों को भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म


बता दें कि नए बिल्डिंग ब्लॉक में ओटी के अलावा निक्कू, पीकू आदि सुविधाए भी शिफ्ट कर दी गई हैं। साथ ही यहां रजिस्ट्रेशन, बिलिंग और आयुष्मान योजना के काउंटर शुरू हो गए हैं। नए ब्लॉक में माड्यूलर आपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं।

ओटी उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार बनाए गए हैं। इनमें डिजिटल व हाईटेक उपकरण, बैक्टीरिया, वायरस से बचाव के लिए हेपा फिल्टर, आर्द्रता व तापमान नियंत्रित करने की व्यवस्था आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

एएनसी-पीएनसी वार्ड भी यहीं से संचालित किए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड आइसीयू, इमरजेंसी, ट्रामा, बर्न यूनिट नई बिल्डिंग में शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।

राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कालेज हॉस्पिटल के ओटी और नए बने इमरजेंसी भवन का लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने “आशा संगिनी” पोर्टल भी लॉन्च किया। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में ओटी, आईसीयू और आपात बिल्डिंग के लोकार्पण से मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून और इसके आसपास के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

गौरतलब है कि लगभग सात साल से यह इमरजेंसी भवन का निर्माण हो रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “आशा संगिनी” एप भी लांच किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT