दीजिए बधाई-रामनगर महाविद्यालय के छात्र बिट्टू राजपूत का 38वें राष्ट्रीय खेल की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयन

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय खेलों में बिट्टू राजपूत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु चयनित

रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के छात्र बिट्टू राजपूत का चयन 38वें राष्ट्रीय खेल की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हुआ है। बिट्टू राजपूत 38वें राष्ट्रीय खेल की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 89 किलोग्राम के अन्तर्गत प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हाल ही में बिट्टू राजपूत ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भी कुमाऊँ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया । क्रीड़ा प्रभारी डॉ योगेश चंद्रा ने बताया कि देहरादून में आयोजित होने वाली 38वें राष्ट्रीय खेल की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम के सदस्य के रूप में प्रतिभाग करेगे ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे, क्रीड़ा प्रभारी डॉ.योगेश चन्द्रा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Ad_RCHMCT