तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस, उपचुनाव जीतेगी भाजपाः धामी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ के पुनर्निर्माण में तेजी आई है, जिससे यह स्थान धार्मिक पर्यटन के रूप में अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

सीएम धामी ने आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और लोगों को बांटने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता समझदार है और वह उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी, जिससे भाजपा के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का रोडमैप; यूसीसी, सुशासन, ऑल-वेदर टूरिज्म और ₹34 हजार सरकारी नौकरियों का उल्लेख

इस अवसर पर, धामी ने फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया, इसे किसानों के लिए दिवाली का उपहार बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों की आर्थिक उन्नति और समृद्धि का आधार बनेगा, और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को गति देगा।

Ad_RCHMCT