दुःखद- बस खाई में गिरने से चार की मौत, मासूम भी शामिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई एक बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है। यह दुखद घटना मंगलवार की रात महेंद्रनगर की ओर जा रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस के खसरे खान स्थान पर खाई में गिरने से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

मृतकों में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका तीन की 45 वर्षीय जयमती बोहरा, 26 वर्षीय कमला बोहरा, उनके नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

दुर्घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, विमला महता, धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा और बस चालक विरेंद्र बोहरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad_RCHMCT