सिपाही ने देसी तमंचे से किया फायर, एसएसपी ने किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। एक सिपाही ने देसी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मामले में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायवाला में नियुक्त दो कांस्टेबल को अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायवाला में नियुक्त कांस्टेबल ना.पु. आशीष कुमार द्वारा देशी तमंचे से आकस्मिक (एक्सीडेंटल) फायर करने पर तत्काल उक्त आरक्षी के विरुद्ध थाना रायवाला पर मु.अ.सं. – 204/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराते हुए तत्काल निलंबित किया गया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

इसके अतिरिक्त थाना रायवाला में ही नियुक्त कांस्टेबल  ना.पु. सुनील कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Ad_RCHMCT