Corbett Tiger Reserve-(रामनगर) किसान को निवाला बनाने वाली बाघिन पकड़ी,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-(Corbett Tiger Reserve) कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेज के अन्तर्गत दिनांक 17.04.2024 को ई०डी०सी० ग्राम- मनोरथपुर बासीटीला में हुई मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना के उपरान्त क्षेत्र में लगातार कैमरा ट्रैप ड्रोन आदि के माध्यम से चिन्हित बाध को ट्रैक करने की कार्यवाही की जा रही थी एवं उच्च स्तर से अनुमति मिलने के उपरान्त चिन्हित बाघ को रेस्क्यू करने हेतु घटना स्थल के आस-पास वन क्षेत्रों में 02 पिंजरे लगाये गये थे तथा निदेशक,कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा पूरे रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

शनिवार को देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कार्बेट टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीमों के द्वारा चिनित मादा बाघ को दिनांक 17.04.2024 को हुई घटना स्थल के आस-पास लगे वन क्षेत्र में सफलतापूर्वक ट्रॅक्युलाईज कर लिया गया,जिसके उपरान्त उसे बेला रेस्क्यू सैन्टर में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

चिन्हित व्यस्क गादा बाघ की उम्र लगभग 2-3 वर्ष है तथा उसका डी०एन०ए० सैम्पल लिया गया है जिसे पूर्व में लिये गये सैम्पल से मिलान हेतु कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केन्द्र (CCMB) हैदराबाद भेजा रहा है।

रेस्क्यू टीमों में वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी, डॉ० दुष्यन्त शर्मा, कार्बेट टाइगर रिजर्व तथा उप निदेशक श्री दिगन्ध नायक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर (नैनीताल) व उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजरानी श्री अमित ग्वासाकोटी, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ़ श्रीमती शालिनी जोशी, व वन क्षेत्राधिकारी डेला/बिजरानी श्री मानु प्रकाश हर्बाला व निम्नांकित अन्य वनकर्मी/कर्मचारी सम्मिलित रहे- गौरी राम, उपराजिक, सिद्धार्थ रावत, वन दरोगा, सुदेश सैनी, वन आरक्षी,असलम बन आरक्षी बलवन्त बंगारी,एस०टी०पी०एफ०, जगदीश चौधरी, एस०टी०पी०एफ०
, नरेश पाण्डे, एस०टी०पी०एफ०, दीपक भारद्वाज, एस०टी०पी०एफ०, हरपाल सिंह व महेश चन्द्र, एस०ओ०जी० यूनिट, सुजीत चौहान, दैनिक श्रमिक, अनुज कुमार, दैनिक श्रमिक, आकाश, दैनिक श्रमिक, रंजीत कुमार, दैनिक श्रमिक मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT