साइबर ठगों ने यूपीआई लेनदेन से बैंक खाते से उड़ा ली रकम

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। यहां साइबर ठगी का एक और मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से यूपीआई लेनदेन में 95,045 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

पुलिस के मुताबिक, डिग्री कॉलेज रोड निवासी दीपक मेहता ने तहरीर देकर बताया कि उनका खाता खटीमा के बैंक ऑफ बड़ौदा में संचालित है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने 12 जून 2023 को उनके खाते से बारी-बारी क्रमशः 10195, 19950, 9990, 19950, 19950 व 15010 रुपये निकाल लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने पुलिस को बताया कि इसी तरह कुल 95,045 रुपये यूपीआई लेनदेन में उनके खाते से निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT