रामनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 55 CCTV कैमरों की मदद से 4 लाख के जेवरात चोरी का पर्दाफाश!

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL के कड़े निर्देश में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस का बड़ा खुलासा, 55 CCTV खंगालकर चोरी का पर्दाफाश

लगभग 4 लाख के जेवरात सहित 02 शातिर चोर गिरफ्तार

दिनांक 15.05.2026 को वादिनी उर्मिला पत्नी संजय सिंह निवासी ग्राम शीतल कुंज, पोस्ट पीरूमदारा, रामनगर, जनपद नैनीताल द्वारा थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई गई कि *अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी* कर लिए गए हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या-153/ 2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 *घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश* पर पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित सैनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा मामले के *खुलासे हेतु व्यापक स्तर पर सुरागरसी-पतारसी* व अन्य माध्यम से *लगभग 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण* किया गया।

दिनांक 23.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा पीलीकोठी नारायणपुर मालधन चौड़ स्थित तुमड़िया डैम के बांध पर चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के *कब्जे से सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद* हुए। बरामद माल की पहचान के लिए वादिनी को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने दोनों व्यक्तियों की पहचान करते हुए चोरी की घटना में उनकी संलिप्तता की पुष्टि की तथा बरामद एक अदद गलोबंद, एक अदद मंगलसूत्र, एक अदद मांगटीका एवं एक जोड़ी चांदी के बिछुए को अपना चोरी गया माल बताया।

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो संख्या UK18-9833 भी बरामद की गई। बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अनवर अली पुत्र असगर अली निवासी – कुण्डा, थाना कुण्डा, जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र – 35 वर्ष
    अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है।
  2. सद्दाम हुसैन पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी – ग्राम हक्का भिकमपुर, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0) उम्र – 32 वर्ष
    अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

बरामदगी-

कीमत लगभग 3.5 से 4 लाख रुपये
✅ 01 अदद पीली धातु का गलोबंद
✅ 01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र
✅ 01 अदद पीली धातु का मांगटीका
✅ 01 जोड़ी सफेद धातु के बिछुए
✅ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पैशन प्रो UK18-9833

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

पुलिस टीम-

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
कानि0 विजेन्द्र सिंह
कानि0 अशोक कम्बोज
कानि0 संजय सिंह

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी का संदेश-

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नैनीताल पुलिस हर अपराध का खुलासा कर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Ad_RCHMCT