बड़ी खबर : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नर गुलदार (तेंदुए) का शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

​आज प्रातःकालीन गश्त के दौरान वन कर्मियों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के फाटो पूर्वी बीट में एक नर गुलदार का शव मिला। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
​पोस्टमार्टम और जांच: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यन्त शर्मा और पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी के वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती के पैनल द्वारा शिकारीकुआं वन परिसर में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जांच में गुलदार के सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए।
​सुरक्षात्मक कार्रवाई: उप प्रभागीय वनाधिकारी (कालागढ़) श्री अमित कुमार ग्वासीकोटी की उपस्थिति में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग (खोज अभियान) कराई गई, जहां कोई भी असामान्य या संदिग्ध गतिविधि/सामग्री नहीं मिली।
​अंतिम संस्कार: पोस्टमार्टम और सभी कानूनी औपचारिकताओं (मौका पंचनामा) को पूरा करने के बाद, उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष गुलदार के शव को मानक प्रक्रिया के अनुरूप मौके पर ही विधिवत जलाकर नष्ट कर दिया गया।
​उपस्थिति: इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री अमित कुमार ग्वासीकोटी, वन क्षेत्राधिकारी (झिरना) श्री दीपक कुमार तिवारी, राहुल पण्डाग्रे (प्रतिनिधि, विश्व प्रकृति निधि – WWF), श्री तरुण कुमार (वन दरोगा), श्री दयाल सिंह बिष्ट (वन आरक्षी), श्री धनीराम जदली और झिरना रेंज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT