जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे सुकोली के जंगल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। वह दस ‌अगस्त से लापता बताया जा रहा है। उसकी मौत विषपान से होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। बहरहाल क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मूलरूप से अस्कोट का रहने वाला कैलाश कुमार (27) यहां जिला मुख्यालय में अपने परिवार के साथ किराए में रहता था। वह बीते दस अगस्त से युवक लापता चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

शुक्रवार को क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने आवाजाही के दौरान युवक को जंगल में संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इधर कोतवाल राजेश यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT