डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इसे लेकर जमकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। जबकि सांस लेने में दिक्कत के चलते नवजात को श्रीनगर रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

जानकारी के अनुसार रविता देवी पत्नी कविराज वाल्मीकि को प्रसव पीड़ा होने पर बीती शाम करीब जिला अस्पताल गोपेश्वर में में भर्ती किया गया था। सुबह करीब छह बजे डिलीवरी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

उनका कहना है कि भर्ती करने से लेकर प्रसव होने तक कोई डॉक्टर नहीं आया। प्रसव के बाद एक डॉक्टर आए थे, उन्होंने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT