लापता हुए उत्तर प्रदेेश के युवक का यहां पड़ा मिला शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। इसके चलते यहां की पुलिस पर संदेह होने के चलते परिजन शव का पोस्टमार्टम मुजफ्फरनगर में कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से निकलेगा उत्तराखंड के विकास का रास्ता: हिमालय दिवस पर 'हिमालय विभूति सम्मान' की घोषणा, हिमालय परिषद् को ₹1 करोड़

उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत ग्राम थीथकी का है। घटना की बाबत राजपाल निवासी ग्राम थीथकी का कहना है कि उसका पुत्र वीशू गत 4 दिन पहले लापता हो गया था। उसने इस बाबत मंगलौर पुलिस को सूचना देकर उसकी हत्या की आशंका भी जतायी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

इस बाबत मंगलौर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। उसके पुत्र वीशू का शव यहां निर्गाजनी पावर हाउस से बरामद हुआ। मंगलौर कोतवाली की लापरवाही के चलते वह अपने पुत्र का पोस्टमार्टम राजकीय अस्पताल मुजफ्फरनगर में करा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह अग्रिम कानूनी कार्रवाई कराऐंगे।

Ad_RCHMCT