हल्द्वानी-(बिग ब्रेकिंग) भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिले के सभी स्कूलों मे कल 01 दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 02 अगस्त, 2023 की सायं 07:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 03 अगस्त, 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। इस क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएँ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा
Ad_RCHMCT