हल्द्वानी में शिक्षक की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे में लटका मिला शव

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में शिक्षक की पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वह निजी कंपनी में कार्यरत थी। परिजन उसे फंदे से उतार अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जानकारी के अनुसार चौफुला चौराहा दमुवाढूंगा निवासी संजीत लोहिया बागेश्वर के एक स्कूल में शिक्षक हैं। वह बागेश्वर में अपने 16 साल के बेटे के साथ रहते हैं। जबकि 38 वर्षीय पत्नी चंद्रकला लोहिया दमुवाढूंगा में रहती थीं। वह एक मार्केटिंग कंपनी के लिए काम करती थीं। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले ही संजीत एक माह की छुट्टी पर अपने बेटे के साथ घर आए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

गुरुवार शाम करीब सात बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद संजीत घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो पत्नी दुपट्टे के सहारे कमरे में लटकी मिली। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर गई। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी।

Ad_RCHMCT