कमरे में फांसी के फंदे में झूलता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। आराघर चौकी क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी इलाके में बुधवार देर रात 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रानीखेत में अस्पतालों और क्लीनिकों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

गुरुवार सुबह पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आराघर चौकी इंचार्ज राकेश पुंडीर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए बुधवार देर रात सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि यहां एक महिला पिछले करीब सात साल से एक मकान में रहकर घर में कामकाज करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में शिक्षा, तकनीक और सामाजिक सेवा का महासंगम: पी.टी.एम., नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन!

महिला का 22 वर्षीय बेटा सचिन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा कचहरी के पास काम करता था। बुधवार को उसने खुद को अचानक कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT